जिलाधिकारी महोदय के निदेशानुसार खगड़िया जिला अंतर्गत बाढ़ राहत आश्रय शिविरों (यथा मध्य विद्यालय उसरी, गोगरी, डुमरिया खुर्द आदि) में शरण लिए हुए विस्थापित परिवारों के बच्चों के बीच पोषक आहार के रूप में नियमित दूध का वितरण कराया गया। संबंधित आंगनवाड़ी एवं राहत कर्मियों की देखरेख में बच्चों को सुचारू रूप से दूध उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बाढ़ की विभीषिका में बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण सुनिश्चित किया जा सके।