जिलाधिकारी खगड़िया के निदेशानुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंग्लिश टोला, एकनियां में 'बोट एम्बुलेंस' (जल स्वास्थ्य क्लिनिक) का सफल संचालन किया गया। इस पहल के तहत स्वास्थ्य दल द्वारा जलमग्न इलाके के ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। आपातकालीन चिकित्सा सहायता और परामर्श प्रदान कर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सीधे उनके द्वार तक निरंतर राहत पहुंचाई जा रही है।