**समन्वय बैठक में जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर के निर्देश**
जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय बैठक में विधि-व्यवस्था, सूखा नशा एवं स्मैक के कारोबार पर प्रभावी अंकुश, सेवांत लाभ के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सहायता राशि के तत्काल भुगतान की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने पुलिस, प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, अवैध नशा मुक्ति केंद्रों की जांच तथा नशीले पदार्थों के पूरे तंत्र पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
1 views | Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026