सोरांव: मऊआइमा इलाके के उमरिया सारी राजस्व गांव मादीपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति उखाड़ने का आरोप, लोगों में आक्रोश
मऊआइमा थाना क्षेत्र के उमरिया सारी राजस्व गांव मादीपुर में प्रधान विजय कुमार का कहना है कि गांव में पंचायत भवन के नाम से जमीन दर्ज है। जबकि कि उमरिया सारी में पंचायत भवन का निर्माण हो चुका चुका है। उस खाली जमीन पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति स्थापित की गई थी।रविवार की सुबह राजस्व व पुलिस टीम पहुँचकर उखाड़ दिए। जिसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश है।