Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
DPROBhagalpur
Bhagalpur, Bihar
| Sep 4, 2026
MORE NEWS
Bhagalpur, Bihar | Sep 4, 2026
भागलपुर, 04 सितंबर 2026:- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को बहाल करने का कार्य लगातार जारी है। राघोपुर पंचायत में बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए गए हैं। राहत शिविरों में 91 सामुदायिक शौचालय एवं 20 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया गया है। वहीं, 28 चापाकलों को चालू/दुरुस्त किया गया है तथा 5 नए चापाकल लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में 14 शेड का निर्माण कराया गया है और 7 चापाकलों की मरम्मत की गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कुल 5 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष कार्य किया गया है। 20 स्थानों पर पेयजल की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि 2 स्नानघरों का निर्माण कराया गया है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। बाढ़ की स्थिति पूरी तरह समाप्त होने के बाद पुनर्निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जाएगा। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bhagalpur Police CMO Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 4, 2026
भागलपुर, 04 सितंबर 2026. लोधीपुर, भागलपुर में रेशम उत्पादन से उत्पन्न अपशिष्ट के सतत प्रबंधन एवं उच्च मूल्य संवर्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में श्री राकेश कुमार, महाप्रबंधक, भागलपुर, डॉ. कर्मवीर जेना, वैज्ञानिक-डी, सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची, श्री आकाश शर्मा, वैज्ञानिक-बी, भागलपुर, श्री शशि श्रीवास्तव, डीओएस प्रतिनिधि, तथा राज्य पुरस्कार प्राप्त रेशम कृषक श्री नरेश तांती एवं श्री विक्रम तांती उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. कर्मवीर जेना ने रेशम अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, पुनः उपयोग तथा उससे उच्च मूल्य वाले उत्पादों के निर्माण की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेशम अपशिष्ट को बेकार सामग्री के रूप में न देखकर आय एवं रोजगार सृजन के अतिरिक्त स्रोत के रूप में उपयोग किया जा सकता है। श्री राकेश कुमार ने रेशम क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने तथा अपशिष्ट आधारित मूल्य संवर्धन गतिविधियों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं एवं संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य रेशम उत्पादकों में अपशिष्ट के सतत उपयोग, स्वच्छ पर्यावरण और अतिरिक्त आय के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
Bhagalpur, Bihar | Sep 4, 2026
भागलपुर, 03 सितंबर 2026:- प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर की अध्यक्षता में आज नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं लंबित राजस्व की वसूली की प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर एवं बांका जिलों में नीलाम पत्र वादों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा सभी संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन को लंबित नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुराने एवं लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए तथा छोटे एवं कम राशि वाले मामलों का त्वरित निष्पादन कर लंबित मामलों की संख्या में प्रभावी कमी लाई जाए। नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन के लिए जिलों में अधिक से अधिक नीलाम पत्र न्यायालय/कोर्ट का संचालन एवं आवश्यकता के अनुसार कोर्ट की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों को साप्ताहिक आधार पर मामलों की समीक्षा एवं नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निष्पादन की प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में विशेष रूप से रिकवरी बढ़ाने पर बल दिया गया। सभी जिलों को उपलब्ध संसाधनों एवं विधिसम्मत प्रक्रियाओं का प्रभावी उपयोग करते हुए वसूली में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। भागलपुर जिले के संदर्भ में लंबित नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन एवं राजस्व वसूली में और अधिक गति लाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जिले में लंबित पुराने मामलों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा, छोटे मामलों का शीघ्र निष्पादन, नीलाम पत्र न्यायालयों की प्रभावी कार्यप्रणाली तथा साप्ताहिक समीक्षा एवं मॉनिटरिंग के माध्यम से निष्पादन एवं रिकवरी की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि नीलाम पत्र वादों का त्वरित निष्पादन, लंबित मामलों में कमी तथा अधिकतम राजस्व वसूली प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। इस दिशा में निरंतर समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Bhagalpur, Bihar | Sep 3, 2026
श्री गुरू संत रविदास विकास शिविर का हुआ आयोजन 22 महत्वपूर्ण योजनाओं से अनुसूचित जाति परिवारों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने का लक्ष्य भागलपुर, 03 सितंबर 2026। श्री गुरू संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत सबौर प्रखंड अंतर्गत बरारी पंचायत के अनुसूचित जाति टोला, झुरखुरिया के वार्ड संख्या-13 एवं 14 स्थित सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड में श्री गुरू संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा श्री गुरू संत रविदास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को शिविर के उद्देश्यों एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार के महत्वपूर्ण विभागों द्वारा संचालित 22 महत्वपूर्ण योजनाओं से अनुसूचित जाति टोलों में निवासित पात्र परिवारों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर में संबंधित विभागों द्वारा सभी लक्षित 22 योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां पात्र लाभुकों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन शिविर में देने की अपील की। शिविर में लोगों से प्राप्त कुल 55 आवेदनों में से 37 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर 10 पात्र लाभुकों को राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन एवं जीविका समूह में सदस्यता प्रमाण-पत्र का वितरण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। शिविर के आयोजन से झुरखुरिया अनुसूचित जाति टोला के लोगों में सरकार की इस पहल को लेकर काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

भागलपुर, 03 सितंबर 2026:- वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग-सह-पुलिस सभा का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संवेदनशील एवं अपराध प्रभावित क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रत्येक परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा कांडों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान के माध्यम से पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने पर बल दिया गया। साथ ही, लंबित वारंट एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने एवं साइबर संबंधी कांडों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखते हुए भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा जनविश्वास को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके उपरांत आयोजित पुलिस सभा में पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों, संसाधनों की उपलब्धता, ड्यूटी प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। प्राप्त शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस बल के मनोबल, कार्यकुशलता एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाने पर भी बल दिया गया।
Bhagalpur, Bihar | Sep 3, 2026
भागलपुर, 03 सितंबर 2026:- जिले में गंगा एवं कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। दिनांक 22 अगस्त 2026 से गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ना प्रारंभ हुआ। 24 अगस्त की रात्रि राघोपुर-काजीकोरैया बांध टूटने के बाद खरीक अंचल की राघोपुर पंचायत प्रभावित हुई। प्रभावित लोगों के लिए 24 अगस्त से सामुदायिक रसोई प्रारंभ की गई, जिसके माध्यम से अब तक 62,698 आपदा पीड़ितों को भोजन कराया जा चुका है। राघोपुर बांध-सह-रेलवे टैगिंग बांध में तेज कटाव एवं अंडरमाइनिंग के कारण लगभग 30 मीटर लंबाई में क्षति हुई थी। दिनांक 01 सितंबर की सुबह पुनः क्षति होने से अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम कटाव बढ़ा तथा कुल ब्रीच लगभग 400 मीटर तक पहुंच गया। क्षतिग्रस्त स्थल पर बचाव कार्य के लिए 2,800 मेगा जियो बैग एवं 1.25 लाख बालू भरे बोरे उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त 02 लाख बोरे निकटवर्ती प्रमंडलों से भेजे जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य में 45 ट्रैक्टर, 02 पोकलेन, 03 जेसीबी, 06 नाव एवं लगभग 85 श्रमिक कार्यरत हैं। दिनांक 03 सितंबर 2026 को गंगा नदी का जलस्तर भागलपुर में 33.50 मीटर, कहलगांव में 31.87 मीटर, सुल्तानगंज में 35.92 मीटर, इस्माईलपुर-बिंदटोली में 32.18 मीटर तथा राघोपुर में 33.15 मीटर दर्ज किया गया। सभी स्थानों पर जलस्तर में बढ़ने की प्रवृत्ति दर्ज की गई है। वहीं, कोसी नदी के कुरसेला, मदरौनी एवं चोरहर में भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में खरीक अंचल की 01 पंचायत के 05 गांवों में 1,005 परिवार एवं 5,011 लोग प्रभावित हैं। इसके अतिरिक्त संभावित प्रभावित क्षेत्रों में इस्माईलपुर एवं नवगछिया अंचल से संबंधित क्षेत्रों को भी चिन्हित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF एवं NDRF की टीमों की तैनाती की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में नाव, मानवबल एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें तथा प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।
Bhagalpur, Bihar | Sep 3, 2026