भागलपुर, 04 सितंबर 2026:- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को बहाल करने का कार्य लगातार जारी है। राघोपुर पंचायत में बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए गए हैं। राहत शिविरों में 91 सामुदायिक शौचालय एवं 20 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया गया है। वहीं, 28 चापाकलों को चालू/दुरुस्त किया गया है तथा 5 नए चापाकल लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में 14 शेड का निर्माण कराया गया है और 7 चापाकलों की मरम्मत की गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कुल 5 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष कार्य किया गया है। 20 स्थानों पर पेयजल की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि 2 स्नानघरों का निर्माण कराया गया है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। बाढ़ की स्थिति पूरी तरह समाप्त होने के बाद पुनर्निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जाएगा।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur Police
CMO Bihar