भागलपुर, 04 सितंबर 2026. लोधीपुर, भागलपुर में रेशम उत्पादन से उत्पन्न अपशिष्ट के सतत प्रबंधन एवं उच्च मूल्य संवर्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में श्री राकेश कुमार, महाप्रबंधक, भागलपुर, डॉ. कर्मवीर जेना, वैज्ञानिक-डी, सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची, श्री आकाश शर्मा, वैज्ञानिक-बी, भागलपुर, श्री शशि श्रीवास्तव, डीओएस प्रतिनिधि, तथा राज्य पुरस्कार प्राप्त रेशम कृषक श्री नरेश तांती एवं श्री विक्रम तांती उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. कर्मवीर जेना ने रेशम अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, पुनः उपयोग तथा उससे उच्च मूल्य वाले उत्पादों के निर्माण की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेशम अपशिष्ट को बेकार सामग्री के रूप में न देखकर आय एवं रोजगार सृजन के अतिरिक्त स्रोत के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
श्री राकेश कुमार ने रेशम क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने तथा अपशिष्ट आधारित मूल्य संवर्धन गतिविधियों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं एवं संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य रेशम उत्पादकों में अपशिष्ट के सतत उपयोग, स्वच्छ पर्यावरण और अतिरिक्त आय के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
7 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 4, 2026