*एकमुश्त समाधान योजना के तहत ईंट-भट्ठा संचालकों के साथ बैठक, बकाया राशि जमा करने का निर्देश।*
राज्य सरकार द्वारा ईंट-भट्ठा संचालकों के बकाया खनन राजस्व के समाधान हेतु लागू “एकमुश्त समाधान (वन टाइम सेटलमेंट) योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज लखीसराय जिले के सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों के साथ खनन विकास पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में खनन विकास पदाधिकारी द्वारा योजना के प्रावधानों एवं इसके लाभ के संबंध में ईंट-भट्ठा संचालकों को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत पात्र बकाया राशि का भुगतान निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अंतर्गत करने पर ब्याज की राशि माफ किए जाने का प्रावधान है।
सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों को निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के अंदर अपनी बकाया राशि जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।
खनन विभाग द्वारा ईंट-भट्ठा संचालकों से अपील की गई कि वे योजना का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान करें। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ईंट-भट्ठा व्यवसायियों को बकाया राशि के समाधान में सुविधा मिलेगी तथा सरकार के राजस्व की भी प्राप्ति सुनिश्चित होगी।
#Lakhisarai
#Mining
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 22, 2026