Public App Logo
Profile Picture

Lakhisarai District Administration

@dprolakhisarai
861Followers
0Following
जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
Video 1
Video 2
वृद्धाश्रम भवन का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा नगर परिषद, लखीसराय स्तिथ निर्माणाधीन वृद्धाश्रम भवन का निरीक्षण किया गया। उक्त वृद्ध आश्रम भवन लखीसराय शहर के पंजाबी मोहल्ला के समीप अवस्थित है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भवन की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए इसे सामाजिक सुरक्षा कोषांग, लखीसराय के माध्यम से संचालित किए जाने की संभावनाओं का अवलोकन करना था।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा भवन के विभिन्न कक्षों, परिसर एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धजनों के लिए आश्रम के संचालन हेतु आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए, ताकि यहां रहने वाले वृद्धजनों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

वृद्धाश्रम को संचालित किए जाने के उद्देश्य से इस भवन को विभाग द्वारा नगर परिषद से सामाजिक सुरक्षा कोषांग को हस्तांतरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के कल्याण एवं उनके लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। वृद्ध आश्रम के संचालन से जरूरतमंद एवं निराश्रित वृद्धजनों को आवास, भोजन तथा आवश्यक देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, लखीसराय श्री सुमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, लखीसराय, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, लखीसराय श्री धीरज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24