आज दिनांक21,.09.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय की ओर से कवच परियोजना सेंटर डायरेक्ट के तकनीकी सहयोग से मंत्रणा कक्ष, समाहरणालय लखीसराय में कार्यक्रम , कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य इसमें सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 1. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान,(नालसा एस ओ पी जागरूकता, समर्थन,सहायता और कार्यवाही), 2. बाल हितैषी कानूनी सेवा योजना 2024 के संबंध में,3. बाल श्रम, बाल तस्करी आदि को रोकने को लेकर तथा अन्य बाल अधिकारों के संरक्षण के संबंध में कार्ययोजना बनाना तथा व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं रोकथाम के कार्यक्रम करना था। कार्यशाला में सचिव, डालसा लखीसराय, विधानन्द सागर, डॉ जयप्रकाश सिंह , सिविल सर्जन, प्रभाकर कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सह बल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम पुलिस उपाधीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह आदि पदाधिकारीगण तथा अन्य हितधारी उपस्थित रहे । विभिन्न कानून जैसे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, विभिन्न श्रम अधिनियम, जुवेनाइल एक्ट, पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि द्वारा अपने अपने भूमिका के बारे बताया गया और हर तरह की सुविधा सहयोग देने की बात कही गई। कवच परियोजना सेंटर डायरेक्ट के प्रतिनिधि चंद्रशेखर जी , प्रसून कमल द्वारा विभिन्न कानून एवं योजनाओं एवं कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभिन्न हितधारकों,सरकारी विभाग ,सामाजिक संस्थाएं ,जनप्रतिनिधियों ,विभिन्न संगठनों एनजीओ के बीच में समन्वय स्थापित कर बाल विवाह,बाल श्रम, बच्चों के प्रति हो रहे अपराध को कैसे रोका जा सकता है, पीड़ित लोगों को कैसे पुनर्वासित व सशक्त बनाया जाए, जोखिम वाले स्थान को चिन्हित कर उस पर विशेष फोकस किया जाए, इसपर चर्चा की गई। सचिव डालसा , लखीसराय ने आगे बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार विधिक जागरूकता कार्यक्रम गांव स्तर तक किया जाएगा । विभिन्न जगहों पर विधिक सेवा केंद्र कार्य कर रहा है ।आगे कहा कि यह प्रयास किया जाएगा कि हर विद्यालय, पंचायत में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,बाल श्रमनिषेध अधिनियम,पोक्सो एक्ट ,जुवेनाइल एक्ट एवं बाल हितैषी कानून एवं योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाये । स्कूलों से बच्चों के ड्रॉप आउट होने के संबंध में जागरूकता एवं प्रतिषेध कार्यक्रम किया जाएगा । ऑडियो ,वीडियो, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रयोग व्यापक स्तर पर किया जाएगा, जिसमें गीत संगीत के माध्यम से लघु नाटक , नुक्कड़ नाटक,मानव श्रृंखला, बैनर,पोस्टर आदि का प्रयोग किया जाएगा। कवच परियोजना केंद्र डायरेक्ट से अनुरोध किया गया कि वह इन सभी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर सभी स्टेकहोल्डर का सहयोग लेते हुए जमीनी स्तर पर उतारे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार,लखीसराय नालसा एवं बालसा के निर्देश को ध्यान में रखते हुए विधि जागरूकता , विधिक सेवा, सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं बाल विवाह मुक्त समाज ,बाल श्रम मुक्त समाज के प्रति प्रतिबद्ध है तथा बाल हितैषी कानून सेवा योजनाओं को लागू करने के लिए संकल्पित है।
22 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 21, 2026