कायाकल्प योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार, की अध्यक्षता में लखीसराय जिले में कायाकल्प योजना के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कायाकल्प योजना के उद्देश्यों, योजना के सफल क्रियान्वयन, कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करने, उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग तथा योजनाओं की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रखंडों में योजना के अंतर्गत निर्धारित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर विशेष बल दिया गया।
जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने कहा कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों में आवश्यक सुधार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के तहत चयनित कार्यों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखें।
उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार ने योजना के क्रियान्वयन में प्रखंड स्तर पर समन्वय एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा योजना से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा क्रियान्वयन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुरूप कायाकल्प योजना के कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि जिले के विकास कार्यों को गति मिल सके।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन श्री नीरज कुमार, निदेशक NEP श्री नीरज आनन्द सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary
#lakhisarai
#CMSamrat
#Sevasankalp_kayakalp_Abhiyan