कंधे पर चमका नया स्टार, बढ़ी जिम्मेदारी—लखीसराय में 46 ASI बने SI
लखीसराय एसपी प्रेरणा कुमार ने कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं
लखीसराय पुलिस केन्द्र में मंगलवार को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नत हुए 46 पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नत होने वाले पुलिस पदाधिकारियों में सूर्यगढ़ा थाना के पंकज कुमार एवं मणिकांत कुमार यादव भी शामिल हैं। पदोन्नति के बाद दोनों पुलिस पदाधिकारियों समेत अन्य पदोन्नत अधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कहा कि पदोन्नति के साथ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग और संवेदनशील रहने का संदेश दिया।
एसपी ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आमजन की सेवा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की।
पीपिंग समारोह के दौरान पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के चेहरों पर नई जिम्मेदारी का उत्साह साफ नजर आया। समारोह ने पुलिस सेवा में पदोन्नति के साथ बढ़ने वाली जिम्मेदारियों और कर्तव्यबोध का संदेश भी दिया।
#लखीसराय #SP #Biharpolice