Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

News in Surajgarha

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 22 जून 2026

आज दिनांक 22 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (DLCC) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में किया गया। बैठक में विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य, KCC, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाएं शामिल थीं।

जिला पदाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स को समयबद्ध ढंग से लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक समन्वयकों को वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan) के लक्ष्य को बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के आर्थिक विकास के लिए ऋण वितरण में वृद्धि अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही सभी बैंकर्स को सीडी रेशियो (Credit Deposit Ratio) को 45 प्रतिशत से अधिक बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया। जिन बैंकों का सीडी रेशियो निर्धारित मानक से कम पाया गया, उन्हें इसमें सुधार लाने हेतु विशेष प्रयास करने को कहा गया।

बैठक में लंबित नीलाम पत्र मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकर्स को इन मामलों में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी बैंक द्वारा नीलाम पत्र मामलों में सहयोग नहीं किया जाता है, तो संबंधित प्रकरण को वरीय स्तर पर विचार करते हुए विभाग को वापस कर दिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, योजनाओं के लाभार्थियों तक शीघ्रता से लाभ पहुंचाने तथा जिले के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का निदेश दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सहित बैंकर्स कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 22 जून 2026 आज दिनांक 22 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (DLCC) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में किया गया। बैठक में विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य, KCC, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाएं शामिल थीं। जिला पदाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स को समयबद्ध ढंग से लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक समन्वयकों को वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan) के लक्ष्य को बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के आर्थिक विकास के लिए ऋण वितरण में वृद्धि अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही सभी बैंकर्स को सीडी रेशियो (Credit Deposit Ratio) को 45 प्रतिशत से अधिक बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया। जिन बैंकों का सीडी रेशियो निर्धारित मानक से कम पाया गया, उन्हें इसमें सुधार लाने हेतु विशेष प्रयास करने को कहा गया। बैठक में लंबित नीलाम पत्र मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकर्स को इन मामलों में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी बैंक द्वारा नीलाम पत्र मामलों में सहयोग नहीं किया जाता है, तो संबंधित प्रकरण को वरीय स्तर पर विचार करते हुए विभाग को वापस कर दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, योजनाओं के लाभार्थियों तक शीघ्रता से लाभ पहुंचाने तथा जिले के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का निदेश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सहित बैंकर्स कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 22, 2026

हथकड़ी पहने दूल्हे ने दुल्हन की भरी मांग, विदाई के बाद फिर पहुंचा जेल! हथकड़ी वाला दुल्हा।
 #बिहार #Lakhisarai  #HathkadiWalaDulha #ViralNews #UniqueWedding #BiharPolice #Trending #CrimeNews #SujanSamachar #NewsUpdate

हथकड़ी पहने दूल्हे ने दुल्हन की भरी मांग, विदाई के बाद फिर पहुंचा जेल! हथकड़ी वाला दुल्हा। #बिहार #Lakhisarai #HathkadiWalaDulha #ViralNews #UniqueWedding #BiharPolice #Trending #CrimeNews #SujanSamachar #NewsUpdate

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 21, 2026

शिक्षा के मंदिर में सनसनी! सुबह जब स्कूल पहुँचे,तो मंज़र देख आंखे फटी की फटी रह गई विद्यालय प्रधान की। 😱�
योग दिवस के दिन देशभर में शांति का संदेश दिया जा रहा था, लेकिन लखीसराय के इस स्कूल में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको सन्न कर दिया। सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुँचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आखिर क्या गायब हो गया? और किसने रची इतनी बड़ी साजिश? जानने के लिए पूरा वीडियो देखें। #बिहार
​#LakhisaraiNews #BiharCrime #SchoolRobbery #Suspense #BreakingNews #Investigation #BiharPolice #ViralPost #EducationNews

शिक्षा के मंदिर में सनसनी! सुबह जब स्कूल पहुँचे,तो मंज़र देख आंखे फटी की फटी रह गई विद्यालय प्रधान की। 😱� योग दिवस के दिन देशभर में शांति का संदेश दिया जा रहा था, लेकिन लखीसराय के इस स्कूल में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको सन्न कर दिया। सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुँचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आखिर क्या गायब हो गया? और किसने रची इतनी बड़ी साजिश? जानने के लिए पूरा वीडियो देखें। #बिहार ​#LakhisaraiNews #BiharCrime #SchoolRobbery #Suspense #BreakingNews #Investigation #BiharPolice #ViralPost #EducationNews

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 21, 2026

पहले बाजार में बवाल, फिर अस्पताल में खुलासा... आखिर कौन निकले गुरुजी ?
#bihar #Lakhisarai #मेदनीचौकी #police #Teacher #students 
#School

पहले बाजार में बवाल, फिर अस्पताल में खुलासा... आखिर कौन निकले गुरुजी ? #bihar #Lakhisarai #मेदनीचौकी #police #Teacher #students #School

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 21, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 20 जून 2026

समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा दिनांक 17 जून से 26 जून 2026 तक “नशा मुक्त भारत अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। 

इसी क्रम में आज दिनांक 20 जून 2026 को समाहरणालय परिसर, लखीसराय में हस्ताक्षर अभियान (सिग्नेचर कैंपेन) का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री धीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। सभी अधिकारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु हस्ताक्षर कर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके साथ ही सभी ने इस अवसर पर भाग लेकर नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त किया। 

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि सभी लोग नशा त्याग कर स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 20 जून 2026 समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा दिनांक 17 जून से 26 जून 2026 तक “नशा मुक्त भारत अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में आज दिनांक 20 जून 2026 को समाहरणालय परिसर, लखीसराय में हस्ताक्षर अभियान (सिग्नेचर कैंपेन) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री धीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। सभी अधिकारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु हस्ताक्षर कर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके साथ ही सभी ने इस अवसर पर भाग लेकर नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि सभी लोग नशा त्याग कर स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Lakhisarai, Bihar | Jun 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

लखीसराय, 20 जून 2026

लखीसराय क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में लखीसराय के 'संसार पोखर' के समीप मिट्टी की खुदाई के दौरान प्राप्त एवं कवैया थाना में सुरक्षित रखी गई लगभग 2 फीट ऊंची काले पत्थर (प्रस्तर) की एक अत्यंत प्राचीन और दुर्लभ प्रतिमा को आज दिनांक 20.6.2026 को वैधानिक रूप से लखीसराय संग्रहालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।
ज़िला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. मृणाल रंजन को दिनांक 17.6.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि लखीसराय क्षेत्र के अंतर्गत  'संसार पोखर' की मिट्टी की खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई है, जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय कवैया थाना में जमा करवा दिया गया था। सूचना की सत्यता को देखते हुए आज कवैया थानाध्यक्ष (पु.अ.नि.) रंधीर कुमार ने विधिवत रूप से इस ऐतिहासिक मूर्ति को संग्रहालयाध्यक्ष को सुपुर्द किया।
संग्रहालय के तकनीकी सहायक राजेश कुमार द्वारा मूर्ति के बारीक अवलोकन और प्राथमिक जाँच के बाद इसकी पहचान 'जाम्भल' के रूप में की गई है। पुरातात्विक दृष्टि से यह मूर्ति 9वीं से 12वीं शताब्दी ईस्वी (पाल काल) के आसपास की प्रतीत होती है, जो पाल कालीन उत्कृष्ट मूर्तिकला का एक बेजोड़ और जीवंत उदाहरण है।
समय के थपेड़ों और ऐतिहासिक उथल-पुथल के कारण मूर्ति का सिर, दाहिना हाथ और बाएं हाथ का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त (खंडित) हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद बची हुई नक्काशी अपने समय की बारीक शिल्पकला को बखूबी बयां करती है।

प्रेस विज्ञप्ति लखीसराय, 20 जून 2026 लखीसराय क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में लखीसराय के 'संसार पोखर' के समीप मिट्टी की खुदाई के दौरान प्राप्त एवं कवैया थाना में सुरक्षित रखी गई लगभग 2 फीट ऊंची काले पत्थर (प्रस्तर) की एक अत्यंत प्राचीन और दुर्लभ प्रतिमा को आज दिनांक 20.6.2026 को वैधानिक रूप से लखीसराय संग्रहालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। ज़िला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. मृणाल रंजन को दिनांक 17.6.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि लखीसराय क्षेत्र के अंतर्गत 'संसार पोखर' की मिट्टी की खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई है, जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय कवैया थाना में जमा करवा दिया गया था। सूचना की सत्यता को देखते हुए आज कवैया थानाध्यक्ष (पु.अ.नि.) रंधीर कुमार ने विधिवत रूप से इस ऐतिहासिक मूर्ति को संग्रहालयाध्यक्ष को सुपुर्द किया। संग्रहालय के तकनीकी सहायक राजेश कुमार द्वारा मूर्ति के बारीक अवलोकन और प्राथमिक जाँच के बाद इसकी पहचान 'जाम्भल' के रूप में की गई है। पुरातात्विक दृष्टि से यह मूर्ति 9वीं से 12वीं शताब्दी ईस्वी (पाल काल) के आसपास की प्रतीत होती है, जो पाल कालीन उत्कृष्ट मूर्तिकला का एक बेजोड़ और जीवंत उदाहरण है। समय के थपेड़ों और ऐतिहासिक उथल-पुथल के कारण मूर्ति का सिर, दाहिना हाथ और बाएं हाथ का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त (खंडित) हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद बची हुई नक्काशी अपने समय की बारीक शिल्पकला को बखूबी बयां करती है।

Lakhisarai, Bihar | Jun 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

आज सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यापीठ से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें हेलमेट के महत्व एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के क्रम में कुल ₹66,000/- (छियासठ हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अन्य यातायात नियमों का अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। आज सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यापीठ से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें हेलमेट के महत्व एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के क्रम में कुल ₹66,000/- (छियासठ हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अन्य यातायात नियमों का अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 20, 2026

रातभर सोता रहा परिवार,सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गई चीख-पुकार ! पुलिस जुटी है जांच में। #bihar #Lakhisarai #police 
#सस्पेंस

रातभर सोता रहा परिवार,सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गई चीख-पुकार ! पुलिस जुटी है जांच में। #bihar #Lakhisarai #police #सस्पेंस

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक : 19 जून 2026

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी "बिहार दर्शन" कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पर्यटन विकास से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने बिहार दर्शन कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लख़ीसराय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से समृद्ध राज्य है, जहां अनेक ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिनमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की अपार संभावनाएं हैं।

बैठक में लखीसराय जिले के छह संभावित पर्यटन स्थलों के विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनमें जनजातीय पर्यटन, दुग्धम ट्रेक पर्यटन, कृषि पर्यटन, ग्राम पंचायत पर्यटन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन तथा कुंदर बराज एवं मोरबे डैम को जल पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है।
साथ ही होम-स्टे व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी संस्थान यथा बड़हिया जिला परिषद, विद्यापीठ में स्तिथ RCD गेस्ट हाउस, कुंदर बराज सर्किट हाउस एवं जिला सर्किट हाउस के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस पहल से पर्यटन स्थलों की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन संभव होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार, होम-स्टे, हस्तशिल्प, स्थानीय खान-पान एवं अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति प्राप्त होगी।

बैठक के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों को बिहार दर्शन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पर्यटन स्थलों के समग्र विकास हेतु रचनात्मक एवं व्यवहारिक सुझाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 19 जून 2026 बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी "बिहार दर्शन" कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पर्यटन विकास से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बिहार दर्शन कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लख़ीसराय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से समृद्ध राज्य है, जहां अनेक ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिनमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की अपार संभावनाएं हैं। बैठक में लखीसराय जिले के छह संभावित पर्यटन स्थलों के विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनमें जनजातीय पर्यटन, दुग्धम ट्रेक पर्यटन, कृषि पर्यटन, ग्राम पंचायत पर्यटन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन तथा कुंदर बराज एवं मोरबे डैम को जल पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है। साथ ही होम-स्टे व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी संस्थान यथा बड़हिया जिला परिषद, विद्यापीठ में स्तिथ RCD गेस्ट हाउस, कुंदर बराज सर्किट हाउस एवं जिला सर्किट हाउस के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस पहल से पर्यटन स्थलों की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन संभव होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार, होम-स्टे, हस्तशिल्प, स्थानीय खान-पान एवं अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति प्राप्त होगी। बैठक के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों को बिहार दर्शन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पर्यटन स्थलों के समग्र विकास हेतु रचनात्मक एवं व्यवहारिक सुझाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

Lakhisarai, Bihar | Jun 19, 2026