खगड़िया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बांध का स्थल निरीक्षण किया गया। तटबंध की सुरक्षा और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मजदूरों द्वारा युद्धस्तर पर बालू की बोरियों से सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। बांध को सुरक्षित रखने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए बचाव कार्य निरंतर जारी है।