खगड़िया के गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर बांध, छोटीबौरना (कुंडी सामुदायिक भवन) और मध्य विद्यालय उसरी में बाढ़ राहत शिविर सफलतापूर्वक संचालित हैं। शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से पौष्टिक दूध वितरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आपदा की इस कठिन घड़ी में बच्चों की सेहत और पोषण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं।