खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा बापू मध्य विद्यालय, बलुआही स्थित बाढ़ राहत आश्रय शिविर में विस्थापित बच्चों के मानसिक तनाव को कम करने और उनका उत्साह बनाए रखने के लिए 'अस्थायी गेम ज़ोन' की अनूठी पहल की गई है। शिविर में बच्चों के मनोरंजन के लिए कैरम बोर्ड और फुटबॉल जैसे इनडोर व आउटडोर खेलों की व्यवस्था की गई है, जहाँ बच्चे उत्साहपूर्वक खेलते नजर आ रहे हैं। इस संवेदनशील कदम का उद्देश्य आपदा की इस घड़ी में भी बच्चों को भयमुक्त, सकारात्मक और सामान्य वातावरण प्रदान करना है।
1 views | Khagaria, Bihar | Sep 11, 2026