खगड़िया में बाढ़ सुरक्षा हेतु तटबंधों पर सघन रात्रि गश्ती
खगड़िया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-1 (FCD-1), खगड़िया की ओर से लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में कनीय अभियंता (JE), अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नयागांव रिंग बांध के संवेदनशील स्थलों पर सघन रात्रि गश्ती (नाईट पेट्रोलिंग) की। इस दौरान नयागांव रिंग बांध के 1.0 किमी (बीरपुर ढाला) तथा 2.0 किमी (पासवान टोला) पर बालू की बोरियों से किए गए सुरक्षा कार्यों और जलस्तर का गहन निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखी जा रही है और तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Khagaria, Bihar | Sep 11, 2026