जिलाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार बापू मध्य विद्यालय, बलुआही स्थित बाढ़ राहत आश्रय केंद्र में विस्थापित महिलाओं एवं बच्चियों के लिए 'अस्थायी स्किलिंग सेंटर' का सफल संचालन किया जा रहा है। इस पहल के तहत उन्हें सिलाई, कढ़ाई एवं हस्तशिल्प का व्यावहारिक हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाया जा रहा है। आपदा के इस समय में पीड़ितों का मनोबल बढ़ाने और उनके कौशल विकास के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह अभिनव कदम उठाया गया है।