खगड़िया जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा खगड़िया प्रखंड अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय, दुर्गापुर (रहीमपुर दक्षिण) में बाढ़ राहत पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के मवेशियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां व चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य बाढ़ की स्थिति में पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना है।