जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार मानसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों की सुरक्षा और पोषण को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर पशु चारा (भूसा) वितरण कार्य शुरू किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की सीधी निगरानी में वाहनों के जरिए प्रभावित पशुपालकों तक सीधे राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है ताकि बेजुबान पशुओं को भुखमरी से बचाया जा सके। जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव राहत और सहायता समय पर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत है।
1 views | Khagaria, Bihar | Sep 11, 2026