स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम निरंतर कार्य कर रहे उप स्वास्थ्य केन्द्र का राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया लोकार्पण
जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंडल तारादेही के ग्राम बांसी में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 65 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया कि निश्चित इस के निर्माण से ग्राम वासियों सहित अन्य ग्रामों के नागरिक जनों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। हम निरंतर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे सिर्फ जनपद तेंदूखेड़ा में 13 बनकर तैयार है एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1 चौपरा एवं 1 तारादेही में बनकर तैयार है। हमारा संकल्प है कि जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने।
1 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026