श्रवण कुमार बनकर वृद्ध माता-पिता की सेवा कर रही सरकार-राज्यमंत्री श्री लोधी
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दमोह से 468 तीर्थयात्री द्वारका–सोमनाथ तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए।
दमोह रेलवे स्टेशन से रात्रि 11 बजे प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यात्रियों की सुविधा के लिए 10 अनुरक्षक एवं 1 पर्यवेक्षक भी साथ रवाना हुए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने तीर्थयात्रियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।