पटेरा में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, तिजोरी बाहर खींच ले गए चोर, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद, वीडियो आया सामने
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हटा रोड स्थित ज्वेलरी शॉप में लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोर शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे और करीब 120 ग्राम सोना, 15 किलो चांदी व 80 हजार रुपये नकद ले गए। चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर उसे घसीटकर दुकान के बाहर ले आए। बाहर भी तिजोरी नहीं खुली तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकानदार जितेंद्र साहू को सूचना दी। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सूचना पर पटेरा पुलिस, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है।
Damoh, Damoh | Sep 20, 2026