सीतानगर डेम में डूबे दोनों युवकों के शव मिले, तीन दिन चला रेस्क्यू अभियान, पंचनामा तैयार कर जांच में जुटी पुलिस
दमोह। पथरिया विकासखंड के नरसिंहगढ़ स्थित सीतानगर डेम में रविवार को नहाते समय डूबे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सोमवार को लुकायन निवासी देवेंद्र पटेल का शव कुटरी गांव क्षेत्र में मढ़कोलेश्वर संगम घाट के पास मिला था। वहीं मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सीतानगर निवासी दिनेश पटेल का शव नए पुल निर्माण स्थल के पास बड़ी शाला घाट से बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। तीन दिन चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों शव मिले। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मौके पर एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार ब्रजेश पांडे सहित पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौजूद रही।
Damoh, Damoh | Sep 22, 2026