हर्निया ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
पूर्व में भी हो चुकी है कई मौतें, आखिर कब जागेगा प्रशासन
दमोह। रेलवे स्टेशन स्थित विद्या हॉस्पिटल में सोमवार रात हर्निया के ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय सचिन अग्रवाल की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सचिन शाम करीब 6 बजे सामान्य हालत में बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा था। रात करीब 10 बजे उसे ऑपरेशन के लिए ले जाया गया और मध्यरात्रि 12 से 1 बजे के बीच मौत की जानकारी दी गई। चाचा राजेश अग्रवाल और चचेरे भाई अमित अग्रवाल ने डॉक्टर पीतांबर बुधवानी व अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और जांच की मांग की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई बीएल पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई होगी। परिजनों ने थाने में शिकायत भी दी है।
Damoh, Damoh | Sep 22, 2026