सेवा संकल्प अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रजपुरा में विविध कार्यक्रम हटा विधायक उमादेवी शामिल हुई
==
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रजपुरा में चित्रकला, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हटा विधायक उमादेवी शामिल हुई। विधायक उमादेवी खटीक ने यहां रंगोली कला, विज्ञान के मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विधायक श्रीमती खटीक ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उनसे लगातार पढाई करके आगे बढ़ने की अपील की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पण्डित लक्ष्मण प्रसाद तिवारी ने भी बेटियों से शिक्षा और माता पिता की आज्ञा पालन करने की सीख दी।