कबीरपुर हत्याकांड: आरोपी ने पत्नी और छोटे भाई के बीच किया चरित्र संदेह का दावा
पत्नी सहित तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से कर दी थी निर्मम हत्या
दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के आरोपी द्वारका पटेल का रविवार तड़के बटियागढ़ सिविल अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मीडिया के सवालों पर आरोपी ने दावा किया कि पत्नी उसके छोटे भाई के संपर्क में थी। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। आरोपी ने इसी बात से नाराज होकर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने की बात कही। मृतकों में खेमा पटेल (27), उर्मिला (7), उमेश (5) और राजा (1) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपी के दावों की जांच कर रही है।
Damoh, Damoh | Sep 20, 2026