सीतानगर डेम में डूबे दो युवकों में एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी, नहाते वक्त हुए थे हादसे का शिकार
दमोह जिले के नरसिंहगढ़ स्थित सीतानगर डेम में रविवार को नहाते समय डूबे दो युवकों में से एक का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद SDERF टीम ने लुकायन निवासी देवेंद्र पटेल का शव मढ़कोलेश्वर संगम घाट के कुटरी गांव के पास खोज निकाला। मोटर बोट की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों युवकों की पहचान सीतानगर निवासी दिनेश पटेल और उनके रिश्तेदार देवेंद्र पटेल के रूप में हुई थी। प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के निर्देशन में रविवार से रेस्क्यू जारी था। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया था। सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। अब दूसरे युवक दिनेश पटेल की तलाश जारी है।
Damoh, Damoh | Sep 21, 2026