रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षों को बांधें रक्षा सूत्र
-----
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से आज ग्राम रायपुरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों द्वारा वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधे गए। इस दौरान अधिकारियों ने वृक्षों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, एसडीओपी श्री राजीव गुप्ता द्वारा नीम के वृक्षो को रक्षा सूत्र बांधे गये। इस अवसर पर तहसीलदार श्री दीपेश धाकड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए अधिकारियों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह वृक्षों की सुरक्षा एवं संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने का उद्देश्य प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझना और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लेना है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026