एआई के माध्यम से पढाई को रोचक एवं सरल बनाने के तरीके बताये
कन्या शिक्षा परिसर में एआई आधारित प्रायोगिक सत्र आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल के निर्देशन में आकांक्षी विकासखंड कराहल में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने की पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, ढेगदा के हाईस्कूल में छात्राओं के लिए एआई पर आधारित विशेष प्रायोगिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को विभिन्न एआई टूल्स का अभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि वे इनके माध्यम से अपनी पढ़ाई को सरल, रोचक एवं प्रभावी बना सकती हैं।
छात्राओं को एआई के माध्यम से विषयों को समझने, महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करने और बेहतर परीक्षा तैयारी के तरीके भी बताए गए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एआई के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग की जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से कराहल के 60 शासकीय माध्यमिक एवं हाईस्कूल विद्यालयों में एआई जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल शिक्षा और नवाचार से जोड़ना है।
इस सत्र का संचालन शिक्षक श्री रामकुमार सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आकांक्षी ब्लॉक फेलो सुश्री दीपांशी जादौन एवं सक्षम कार्यक्रम से श्री नीतेश बैरागी की सहभागिता रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026