संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का वाचन
-----
माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर श्योपुर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ के अधिवक्तागण, न्यायालयीन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारीगण को संविधान दिवस के अवसर पर सामुहिक रूप से भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री सुशील कुमार विशेष न्यायाधीश, श्री अजय रामावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री संध्या मरावी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी मजुमदार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अमोघ अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती मनदीप कौर सेहमी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री पूर्वी राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री अंकिता शांडिल्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री अनिल कुमार सेन, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायालयीन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
3 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026