Public App Logo
Profile Picture

विराट वसुंधरा न्यूज़

@viratvasundhranews
26535Followers
3Following
Rewa सांसद जनार्दन मिश्रा ने मीडिया कर्मी के सवाल पर दिया ठेठ भाषा में जवाब
Rewa MP: गोल्डी की मौत पर उठे कई सवाल, 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, कपड़े उतार कर मारता था मुस्लिम पति,,

रीवा। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमरी गांव की 20 वर्षीय गोल्डी साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 35 दिन बाद गोल्डी के शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया, लेकिन मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका। अब पूरा मामला पुलिस जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर टिका हुआ है।

परिजनों के अनुसार, गोल्डी हैदराबाद में एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी, जहां उसकी पहचान प्रयागराज निवासी एक युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद गोल्डी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

मृतका की मां बेबी देवी का कहना है कि बेटी अक्सर फोन पर अपनी परेशानियां साझा करती थी। उनका आरोप है कि गोल्डी को परिवार से दूर रखा जाता था और बाद में उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। परिजनों का दावा है कि उन्हें गोल्डी की मौत की सूचना तक नहीं दी गई और अंतिम संस्कार भी उनकी जानकारी के बिना कर दिया गया।

जब परिवार को बेटी की मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। हालांकि, लंबे समय तक दफन रहने के कारण मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही गोल्डी की मौत से जुड़े रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गोल्डी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके परिजनों को इसकी सूचना समय पर क्यों नहीं दी गई? इन सवालों के जवाब अब जांच रिपोर्ट से ही मिल सकेंगे।
क्या मानवता मर चुकी है, MP के बिदिसा में हुई इस घटना का जवाब सरकार के पास है क्या-?
Mauganj MP: साहब को एक लाख नहीं मिला तो कर दिया नामांतरण खारिज, तहसीलदार पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप,,

<nis:link nis:type=tag nis:id=viratvasundhara nis:value=viratvasundhara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hailights nis:value=hailights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp nis:value=MP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trading nis:value=trading nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followers nis:value=followers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh BJP4Rewa Indian National Congress -  Madhya Pradesh Ajay Singh Collector Rewa Janardan Mishra Pradeep Patel
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, 20 से अधिक घायल, <nis:link nis:type=tag nis:id=दोखकाल nis:value=दोखकाल nis:enabled=true nis:link/> चल पड़ा है क्या-?

दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान के ऊपर संचालित कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे कई छात्र-छात्राएं आग लगने के दौरान अंदर फंस गए।
जान बचाने के लिए कई छात्रों ने छज्जों और छतों से छलांग लगा दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। हादसे में अब तक 15 छात्रों की मौत होने की सूचना है, जबकि 20 से अधिक छात्र गंभीर रूप से झुलस गए हैं आगजनी के दौरान कई छात्र बहु मंजिला इमारत से जान बचाने के लिए छलांग भी लगाए थे।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हताहतों की पुष्टि की है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।
Rewa MP; आलोक पटेल नामक व्यक्ति ने ब्राह्मण समाज को दी अश्लील गलियां, पुलिस को भी दी खुली चुनौती,,

सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो रीवा जिले के विधानसभा त्यौंथर थाना क्षेत्र सोहागी के  ग्राम पंचायत ककरहा निवासी आलोक पटेल नामक व्यक्ति द्वारा यूट्यूब पर मनीष पटेल के समर्थन में पूरे ब्राह्मण समाज को गंदी-गंदी गालियां देकर वीडियो वायरल किया गया है इसके साथ ही पुलिस और कानून व्यवस्था को भी खुली चुनौती देकर ललकारा है अब देखना यह है कि ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति पर कानून क्या कार्यवाही करता है।
दिलवालों की दिल्ली में बेहूदगी, युवती ने नशे की हालत में सड़क पर काटा बवाल, वीडियो बनाने वाले ने किया गाली-गलौज,,
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 छात्रों की मौत, कई घायल।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सोमवार को लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में कम से कम 14 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "अभी कुल 13 बच्चों को बाहर निकाला गया है। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया है। यह एक गंभीर घटना है। अंदर धुआं भरा हुआ है। यह एक एनिमेशन सेंटर था, जहां अचानक आग लग गई। बच्चे यहां कार्टून बनाना सीखने आते थे। मुझे अभी भी ठीक-ठीक नहीं पता कि यह घटना कैसे शुरू हुई। घायलों को KGMC ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा है। उनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच थी।"

अलीगंज के पूर्णिया इलाके में चल रहे एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में आग लग गई, जिससे आसमान में धुएं के गुबार छा गए और छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। स्थानीय लोगों ने देखा कि तेज़ी से फैलती आग से बचने के लिए कई छात्र इमारत से नीचे कूद गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इमारत के बड़े हिस्से में धुआं फैलने के बाद कई छात्रों को इमारत से कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना को देखने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया कि आग लगने के कुछ ही मिनटों के भीतर अफरातफरी मच गई। स्थानीय निवासी ने पीटीआई को बताया, "सात से आठ छात्र अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए। हालांकि, अभी भी करीब 20 से 25 छात्रों के अंदर फंसे होने की आशंका है।" इलाके के वीडियो में इमारत के बाहर परेशान लोगों की भीड़ जमा होती दिखी, जबकि इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं।
Rewa MP: सावधान, इस दुकान से सामान खरीदने से पहले और बाद में रहें सावधान,,
खराब सामान लौटाने गए उपभोक्ता से दुकानदार और उसके गुर्गों ने की बदसुलूकी
MP के सरकारी अस्पताल मुरैना की नर्स ने मरीज को पीटा दी गंदी-गंदी गालियां video viral
रीवा: न्यू बस स्टैंड से युवक गुमशुदा, परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

​रीवा: जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत कोनी निवासी एक युवक के अचानक गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस थाने में आवेदन देने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमशुदा युवक राजेश पांडेय पिता सोहन लाल पांडेय निवासी कोनी, बीते दिनांक 18 जून 2026 को रीवा स्थित न्यू बस स्टैंड से अचानक गुम हो गए। मामले की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुँचे उनके साले ब्रजेश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि राजेश पाण्डेय 17 जून को शाम 4 बजे जैन धर्मशाला में रुके थे। 18 जून की सुबह 8 बजे वे धर्मशाला से निकले और बस स्टैंड पहुँचकर अपनी पत्नी ज्ञानवती पांडेय से फोन पर बात की  उसके बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन  उनका ​फोन स्विच ऑफ बता रहा था परिजनों के मुताबिक, पत्नी से बातचीत के दौरान राजेश ने बताया था कि वे घर के लिए निकल रहे हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद ही उनका मोबाइल नंबर 9926324747बंद हो गया। तब से लेकर अब तक न तो वे अपने घर पहुँचे हैं और न ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। युवक के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें अनहोनी की गहरी आशंका सता रही है।

​थाने में सुनवाई न होने का आरोप।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इस घटना की लिखित शिकायत लेकर समान थाना पहुँचे थे, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। अंततः मजबूर होकर परिजनों को पुलिस अधीक्षक के पास पहुँचकर अपनी व्यथा बतानी पड़ी। उनके साले ब्रजेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से विनम्र निवेदन किया है कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल प्रभाव से खोजबीन शुरू की जाए, ताकि राजेश सुरक्षित अपने घर लौट सकें।
शास्त्री जी का नाम एवं तस्वीर मन में आते ही सुचिता का भाव जागृत हो जाता है: राजेंद्र शुक्ल (उप मुख्यमंत्री)
इस तरह सत्ता से सवाल पूछने और धार्मिक विचारों वाला भरत तिवारी, मानसिक रूप से पागल कैसे हो सकता है-?
पुलिस इस तरह से बनाती है भरत तिवारी जैसे युवाओं को बागी, और फिर फर्जी एनकाउंटर  "क्या यही है देशभक्ति जन सेवा,,
Rewa MP: चार जगहों पर छापामार कार्रवाई के दौरान ईडी टीम पर लगे पक्षपात और वसूली के आरोप,,

<nis:link nis:type=tag nis:id=viratvasundhara nis:value=viratvasundhara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hailights nis:value=hailights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp nis:value=MP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trading nis:value=trading nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followers nis:value=followers nis:enabled=true nis:link/>
Rewa MP: ईडी कार्रवाई लायक अभय मिश्रा हैं लेकिन सड़क छाप लोगों के यहां छापा चल रहा है: प्रदीप सोहगौरा
Rewa MP: ठेकेदार के घर छापामार कार्रवाई करने वाली ईडी टीम मीडिया से मुंह मोड़ कर खाली हाथ हुई रवाना हुआ विरोध,,

<nis:link nis:type=tag nis:id=viratvasundhara nis:value=viratvasundhara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hailights nis:value=hailights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp nis:value=MP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trading nis:value=trading nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followers nis:value=followers nis:enabled=true nis:link/>
हथियार डालने के बाद कायर पुलिस ने सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारी भरत तिवारी की कर दी हत्या,,
Rewa MP: रीवा में ईडी की बड़ी कार्रवाई चर्चित ठेकेदार kk सोहगौरा के घर जांच जारी हुआ हंगामा,,

रीवा के पदमधर कॉलोनी स्थित लालता सदन में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दबिश दी। 4 से 5 सदस्यीय टीम ठेकेदार कृष्णकांत सोहगौरा और सौरभ सोहगौरा के निवास पर दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके के आसपास जुटने लगे।
फिलहाल ईडी की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच जारी है और इसके पीछे के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
हथियारों का प्रदर्शन करने वाला भरत तिवारी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पुलिस की कनपटी पर तान दिया था तमंचा 

बिहार के भोजपुर जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर चर्चा में आए एक युवक की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की पहचान भरत तिवारी के रूप में हुई है, जो बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर पिस्टल लेकर लाइव आने और हथियारों का प्रदर्शन करने के कारण सुर्खियों में था।
जानकारी के अनुसार, भरत तिवारी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को भी चुनौती दी थी और SDM को एनकाउंटर करने तक की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
बताया जाता है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी समेत पुलिस बल उसके ठिकाने पर पहुंचा था। इसी दौरान युवक ने कथित रूप से पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी देने लगा। करीब 20 मिनट तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिससे पुलिस टीम भी सतर्क और सहमी रही।
पुलिस के मुताबिक बाद में हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।
एनकाउंटर से पहले बदमाश के आगे बेबस दिखी पुलिस, थानेदार पर 20 मिनट तक तानी पिस्टल, video viral 

आरा (बिहार)। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस और एक कथित बदमाश के बीच हुआ आमना-सामना चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक पुलिस टीम के सामने हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक ने करीब 20 मिनट तक पुलिसकर्मियों और थानेदार को धमकाते हुए हथियार तान रखा और किसी भी कार्रवाई की कोशिश पर गोली मारने की चेतावनी देता रहा। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस टीम को बिना गिरफ्तारी और बिना हथियार बरामद किए वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी उर्फ भारत तिवारी की सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ तस्वीरें और कथित रूप से जगदीशपुर एसडीएम को एनकाउंटर की धमकी देने वाली पोस्ट सामने आई थीं। शिकायत मिलने के बाद भोजपुर एसपी के निर्देश पर शाहपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंचे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर पिस्टल निकाल ली और पुलिसकर्मियों को धमकाने लगा। वायरल वीडियो में युवक चौकी पर लेटा हुआ पुलिस अधिकारियों से बहस करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक सैप जवान ने भी अपनी राइफल युवक की ओर तान दी, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए युवक की मां बीच में आई और उसे शांत कराने का प्रयास किया। वहीं थाना प्रभारी लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे। किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बल प्रयोग से परहेज किया और अंततः टीम को पीछे हटने का निर्देश दिया गया। इसके चलते आरोपी की न तो गिरफ्तारी हो सकी और न ही उसके पास मौजूद हथियार जब्त किया जा सका।
घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस टीम पर ही हथियार तानकर खुलेआम धमकी दे सकता है और उसके बावजूद कार्रवाई नहीं होती, तो इससे कानून के इकबाल पर प्रश्नचिह्न लगते हैं।
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अपने फैसले का बचाव किया है। जगदीशपुर एसडीपीओ ने कहा कि मौके की परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील थीं और किसी भी जल्दबाजी से गंभीर घटना हो सकती थी। वहीं भोजपुर एसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है, इसलिए पुलिस ने संयम और सूझबूझ से काम लिया। उन्होंने बताया कि युवक के उपचार के लिए उसे मानसिक आरोग्यशाला भेजने की कानूनी प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है तथा उसके पास मौजूद अवैध हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल यह मामला पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है और वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।
Rewa MP: स्वास्थ्य विभाग की सैकड़ों ANM संवर्ग ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर CMHO कार्यालय घेरा,,

<nis:link nis:type=tag nis:id=viratvasundhara nis:value=viratvasundhara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hailights nis:value=hailights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp nis:value=MP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trading nis:value=trading nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followers nis:value=followers nis:enabled=true nis:link/> Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh BJP4Rewa Indian National Congress -  Madhya Pradesh Ajay Singh Collector Rewa Janardan Mishra Dr Mohan Yadav Siddharth Tiwari - Raj
IAS शीलेंद्र सिंह (भाप्र  2010 ) होंगे,रीवा संभाग के नए आयुक्त

कमिश्नर रीवा संभाग रीवा बीएस जामोद का भोपाल के लिए स्थानांतरण
रीवा कमिश्नर सहित दो दर्जन से अधिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण
पार्किंग माफियाओं का सरदार से पंगा लेना पड़ा भारी, आधा दर्जन से अधिक गुंडे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,,,

सोशल मीडिया के जमाने में हर छोटी बड़ी घटना कमरे में कैद हो रही है और वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन जाती है ऐसी एक घटना उत्तराखंड के कर्णप्रयाग से सामने आई हैं जहां पार्किंग माफियाओं ने सरदार जी से पंगा लेते हुए  धक्का दे दिया फिर सरदारों ने निकाली तलवारे है और 7-8 घायल कर दिया इस घटना में एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।