जनसंवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, नेत्र परिक्षण भी किया
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में विजयपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 188 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइया प्रदान की गई, इसके साथ ही 21 लोगो का नेत्र परिक्षण भी किया गया।
जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 20 रोगियों के एक्स- रे भी किए गए तथा 10 लोगों के इस्पुटम जांच नमूने लिये गए। आयुष विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 82 लोगों की जांच के आयुर्वेदिक औषधीय प्रदान की गई।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एमपीईबी की ओर से सेवा सेतु कैम्प का आयोजन किया गया तथा प्रधानमंत्री मुफ़्त बिजली योजना अंतर्गत मात्र 5 रुपए के शुल्क पर 4 हितग्राहियों को घरेलू कनेक्शन प्रदान किए गए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur