ग्रीन एजी प्रोजेक्ट अंतर्गत संचालित मिल्क कलेक्शन सेंटर का अवलोकन
----
सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा
ग्रीन एजी प्रोजेक्ट के मिल्क वैल्यू चेन घटक अंतर्गत मालव महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के सहयोग से टेटरा में संचालित दूध संकलन केन्द्र का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उप संचालक, कृषि श्री आर के सिंह सहित ग्रीन एजी प्रोजेक्ट की टीम मौजूद रही
अवलोकन के दौरान दूध संकलन केंद्र की संचालन व्यवस्था, दुग्ध संग्रहण गतिविधियों एवं ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर मिल्क वैल्यू चेन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं दुग्ध उत्पादक महिलाओं किसानों को संगठित कर उनकी आजीविका सुदृढ़ करने तथा दूध के उचित मूल्य दिलाने के प्रयासों पर चर्चा की गई।
ग्रीन एजी प्रोजेक्ट का मिल्क वैल्यू चेन घटक ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को आजीविका के बेहतर साधन के रूप में विकसित करने, महिला दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा ग्रामीण स्तर पर दूध संग्रहण एवं विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उल्लेखनीय हे की ग्रीन एजी प्रोजेक्ट के तहत श्योपुर और मुरैना जिले के 90 गांव शामिल हैं।
अवसर पर टीम लीडर श्री शैलेन्द्र शर्मा, टीम सदस्य श्री रामअवतार शर्मा, श्री अमृतेश वशिष्ठ, श्री शकील खान, CRP श्री उपेंद्र शुक्ला, दूध संकलन केंद्र के सहायक श्री ओमप्रकाश गौड़ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur