आदर्श कन्या महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस
निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय श्योपुर में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारतीय संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ राजकुमार ने संविधान के महत्व एवं वर्तमान में उसकी प्रांसगिकता पर प्रकाश डाला। सहायक प्राध्यापक डॉ खेमराज आर्य ने बताया कि विश्व सभ्यताओं के संचालन के लिए कुछ नियम (कानून) बनाए गए। जिनके आधार पर वहां की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक आदि व्यवस्थाओ का सुचारू रूप से संचालन किया जाता रहा है। जब मानव को लेखन कला का ज्ञान नहीं था तब अलिखित संविधान के आधार पर संचालन होता था। जब लेखन कला का विकास हुआ तब इन नियमों को लिपिबद्ध कर संविधान का नाम दिया गया। वर्तमान भारतीय संविधान जो कि भारत के प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, न्याय, व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए समान अवसर प्रदान करता है के निर्माण में संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान लक्ष्मी माहौर, द्वितीय स्थान शिवानी दोहरे एवं तृतीय स्थान किरण सुमन ने प्राप्त किया। संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ श्याम बामनिया द्वारा दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ परवीन वर्मा तथा आभार सहायक प्राध्यापक डॉ महेश कुमार कुशवाह द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं सहित प्रभारी प्राचार्य डॉ श्याम बामनिया, वेदांकी खंडेलवाल, डॉ मंजू शाक्य, डॉ ललिता सिकरवार, डॉ लकसारी दास, श्री सुनील शर्मा, श्री विकास जाट, डॉ संजय चौहान, श्री दीपक शर्मा, डॉ दीपक गुप्ता, डॉ राहुल कुशवाह उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026