*रामजानकी पथ हेतु अर्जनाधीन भूमि के मुआवजा भुगतान एवं अन्य अभिलेखों को तैयार करने हेतु लगाए जाएंगे तिथिवार कैम्प - जिलाधिकारी*
आज दिनांक 28.09.2026को समाहरणालय सिवान के संवाद कक्ष में श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा प्रथामिकता समन्वय की बैठक में दिये गए निदेश के आलोक में रामजानकी पथ परियोजना NH-227A (गुठनी-सिवान खण्ड) में अर्जनाधीन भूमि के मुआवजा भुगतान हेतु आवेदन पत्र, LPC, भूमि अधिकार प्रमाण पत्र सह जॉच प्रतिवेदन एवं अन्य कागजात तैयार कराने के लिए रैयतों में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से परियोजना में आ रहे अंचल-सिवान सदर, जीरादेई, मैरवा, गुठनी के सभी राजस्व ग्रामों के लिए कैम्प का आयोजन निम्न प्रकार से किया जाना है-
*1- अंचल-गुठनी हेतु निर्धारित कैम्प-*
कैम्प की तिथि- 29.09.2026 कैम्प की स्थल का नाम- गंडक कॉलोनी, गुठनी
कैम्प की तिथि- 01.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- गंडक कॉलोनी, गुठनी
कैम्प की तिथि- 06.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- बावना बाबा मंदीर, जतौर
कैम्प की तिथि- 08.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- बावना बाबा मंदीर, जतौर
*2- मैरवा हेतु निर्धारित कैम्प:-*
कैम्प की तिथि- 30.09.2026 कैम्प की स्थल का नाम- शिव मंदिर,बभनौली के समीप
कैम्प की तिथि- 05.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- राजेन्द्र सेवाश्रम (कुष्ठ आश्रम) के समीप म0विध्यालय के समीप मंदीर के समीप मैरवा।
कैम्प की तिथि- 07.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- पंचायत भवन मुडियारी
*3- अंचल-जीरादेई हेतु निर्धारित कैम्प:-*
कैम्प की तिथि- 29.09.2026 कैम्प की स्थल का नाम- पंचायत सरकार भवन, तितरा
कैम्प की तिथि- 01.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- पंचायत सरकार भवन, तितरा
कैम्प की तिथि- 06.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- करछुई दुर्गा मंदीर
*4- अंचल-सिवान सदर हेतु निर्धारित कैम्प:-*
कैम्प की तिथि- 30.09.2026 कैम्प की स्थल का नाम- शामपुर शिव मंदिर के पास
कैम्प की तिथि- 05.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- जीन बाबा के स्थान के समीप भादा खुर्द
कैम्प की तिथि- 07.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- पंयायत सरकार भवन, जियाय।
कैम्प की तिथि- 08.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- समुदायिक भवन, रघुहाता।
साथ ही उपर्युक्त परियोजना में आ रहे भूमि/परिसम्पति से सभी रैयतों से अनुरोध है कि आप सभी मुआवजा भुगतान हेतु वांछित कागजात उपर्युक्त कैम्प में समर्पित करें ताकि मुआवजा भुगतान में तेजी से किया जा सके। यह भी अनुरोध है कि सड़क निर्माण कम्पनी को सड़क निर्माण में सहयोग प्रदान करें। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न किये जाने पर व्यवधान उत्पन्न कर रहे व्यक्ति को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
11 views | Siwan, Bihar | Sep 28, 2026