Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी होली मिलन समारोह का आयोजन करंडे गांव में सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री जी के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

6.1k views | Chewara, Sheikhpura | Mar 2, 2025

MORE NEWS

समाहरणालय, शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)

प्रेस विज्ञप्ति सं. 341, दिनांक : 28.06.2026

***************जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया***************

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज शेखपुरा जिले के जमालपुर आंगनबाड़ी केंद्र से अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री दयाशंकर निधि भी उपस्थित रहे तथा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब पाँच वर्ष से कम आयु का प्रत्येक बच्चा पोलियो की खुराक प्राप्त करेगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद दवा पिलाएँ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए यह प्रत्येक परिवार की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शेखपुरा जिले में पाँच वर्ष से कम आयु के 1,43,922 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले में 305 हाउस-टू-हाउस टीम, 72 मोबाइल टीम तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य प्रमुख आवागमन स्थलों पर ट्रांजिट टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएँगी, ताकि एक भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रह जाए।

सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक देना है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक श्री धर्मवीर चौधरी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक श्री प्रभाष पांडेय, स्वास्थ्य प्रशिक्षण पदाधिकारी श्री सर्वेश्वर कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक्सटर्नल मॉनिटर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास के प्रत्येक पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चे तक पोलियो की दो बूंद दवा पहुँचाने में सहयोग करें तथा "हर बच्चा–हर बार, दो बूंद जिंदगी की" संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर शेखपुरा जिले को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

*डी॰पी॰आर॰ओ॰*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय, शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति सं. 341, दिनांक : 28.06.2026 ***************जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया*************** राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज शेखपुरा जिले के जमालपुर आंगनबाड़ी केंद्र से अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री दयाशंकर निधि भी उपस्थित रहे तथा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब पाँच वर्ष से कम आयु का प्रत्येक बच्चा पोलियो की खुराक प्राप्त करेगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद दवा पिलाएँ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए यह प्रत्येक परिवार की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। जिला पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शेखपुरा जिले में पाँच वर्ष से कम आयु के 1,43,922 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले में 305 हाउस-टू-हाउस टीम, 72 मोबाइल टीम तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य प्रमुख आवागमन स्थलों पर ट्रांजिट टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएँगी, ताकि एक भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रह जाए। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक देना है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक श्री धर्मवीर चौधरी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक श्री प्रभाष पांडेय, स्वास्थ्य प्रशिक्षण पदाधिकारी श्री सर्वेश्वर कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक्सटर्नल मॉनिटर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास के प्रत्येक पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चे तक पोलियो की दो बूंद दवा पहुँचाने में सहयोग करें तथा "हर बच्चा–हर बार, दो बूंद जिंदगी की" संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर शेखपुरा जिले को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 28, 2026

*समाहरणालय, शेखपुरा*
*(जिला जनसंपर्क कार्यालय)*

*प्रेस विज्ञप्ति 342*
*दिनांक : 28.06.2026*

***जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक मनाया गया "पंचायत विकास दिवस"***

***प्रभारी मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लिया भाग****

****मद्यनिषेध थीम पर नुक्कड़ नाटक एवं व्यापक प्रचार-प्रसार रहा आकर्षण का केंद्र*****

शेखपुरा, 28 जून।

सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले "पंचायत विकास दिवस" के अंतर्गत आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने भाग लिया। इस अवसर पर पंचायतों के समग्र एवं सहभागी विकास, महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI), ई-ग्राम स्वराज तथा स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप पंचायतों के विकास हेतु कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक टीम रही, जिसने मद्यनिषेध विषय पर गीत, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। नाटक के माध्यम से शराबबंदी के सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक लाभों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मद्यनिषेध से संबंधित पोस्टर, बैनर, पंपलेट एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री का व्यापक प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी स्वाति कुमारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, अन्य प्रखंड एवं थाना स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

*/-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी*
*शेखपुरा*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

*समाहरणालय, शेखपुरा* *(जिला जनसंपर्क कार्यालय)* *प्रेस विज्ञप्ति 342* *दिनांक : 28.06.2026* ***जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक मनाया गया "पंचायत विकास दिवस"*** ***प्रभारी मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लिया भाग**** ****मद्यनिषेध थीम पर नुक्कड़ नाटक एवं व्यापक प्रचार-प्रसार रहा आकर्षण का केंद्र***** शेखपुरा, 28 जून। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले "पंचायत विकास दिवस" के अंतर्गत आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने भाग लिया। इस अवसर पर पंचायतों के समग्र एवं सहभागी विकास, महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI), ई-ग्राम स्वराज तथा स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप पंचायतों के विकास हेतु कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक टीम रही, जिसने मद्यनिषेध विषय पर गीत, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। नाटक के माध्यम से शराबबंदी के सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक लाभों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मद्यनिषेध से संबंधित पोस्टर, बैनर, पंपलेट एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री का व्यापक प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी स्वाति कुमारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, अन्य प्रखंड एवं थाना स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। */-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी* *शेखपुरा* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 28, 2026

Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 28, 2026

समाहरणालय, शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)

प्रेस विज्ञप्ति : 340
दिनांक : 27.06.2026

***मोहर्रम पर्व को लेकर कमासी में शांति समिति की बैठक आयोजित, देर रात्रि बरबीघा में ताजिया विसर्जन जुलूस का लिया गया जायजा****

जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा श्री हिमांशु के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा डॉ. राकेश कुमार द्वारा आज दिनांक 27.06.2026 को कमासी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन को अपेक्षित सहयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व शांति, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि शेखपुरा की पहचान सदैव आपसी प्रेम, गंगा-जमुनी तहज़ीब एवं सामाजिक सौहार्द के लिए रही है। हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और न ही उसे प्रसारित करें। पर्व को संयम, धैर्य एवं परस्पर सम्मान के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, किंतु इसमें आमजन का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध अथवा अप्रिय गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शेखपुरा जिले के नागरिक सदैव की भाँति इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कर जिले की गौरवशाली परंपरा को कायम रखेंगे।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने, प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान ग्रामीणों एवं शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा मोहर्रम पर्व को पारंपरिक भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा डॉ. राकेश कुमार द्वारा देर रात्रि बरबीघा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में उन्होंने बरबीघा के फैजाबाद में निकाले गए ताजिया विसर्जन जुलूस का निरीक्षण किया तथा जुलूस के साथ पैदल चलकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर संबंधित प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

*डी॰पी॰आर॰ओ॰*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय, शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति : 340 दिनांक : 27.06.2026 ***मोहर्रम पर्व को लेकर कमासी में शांति समिति की बैठक आयोजित, देर रात्रि बरबीघा में ताजिया विसर्जन जुलूस का लिया गया जायजा**** जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा श्री हिमांशु के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा डॉ. राकेश कुमार द्वारा आज दिनांक 27.06.2026 को कमासी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन को अपेक्षित सहयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व शांति, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि शेखपुरा की पहचान सदैव आपसी प्रेम, गंगा-जमुनी तहज़ीब एवं सामाजिक सौहार्द के लिए रही है। हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और न ही उसे प्रसारित करें। पर्व को संयम, धैर्य एवं परस्पर सम्मान के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, किंतु इसमें आमजन का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध अथवा अप्रिय गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शेखपुरा जिले के नागरिक सदैव की भाँति इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कर जिले की गौरवशाली परंपरा को कायम रखेंगे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने, प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान ग्रामीणों एवं शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा मोहर्रम पर्व को पारंपरिक भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा डॉ. राकेश कुमार द्वारा देर रात्रि बरबीघा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में उन्होंने बरबीघा के फैजाबाद में निकाले गए ताजिया विसर्जन जुलूस का निरीक्षण किया तथा जुलूस के साथ पैदल चलकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर संबंधित प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 27, 2026

समाहरणालय, शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति : 337 दिनांक 27.06.2026

*******जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग  सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित******

  
आज दिनांक 27.06.2026 को जिला पदाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों  व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने आवश्यकतानुसार NHAI द्वारा Lay By (भारी वाहनों के सुरक्षित पार्किंग स्थल) का निर्माण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि भारी वाहनों के सुरक्षित ठहराव की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

उन्होंने NHAI एवं NH-333A के हाईवे स्ट्रेच पर अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी द्वारा दोनों नगर परिषदो शेखपुरा एवं बरबीघा में नियमित रूप से चलाए गये "अतिक्रमण हटाओ अभियान" के परिणामों का जिक्र करते हुये प्रसन्नता जाहिर की। 

जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि सर्विलांस टीम लगातार राष्ट्रीय राजमार्गों पर भ्रमणशील रहकर वाहनों की VLTD ( व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) सहित अन्य सड़क सुरक्षा मानकों की नियमित जांच करेगी तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करेगी।

इसके अतिरिक्त उन्होंने सार्वजनिक सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे पर आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा संबंधी सांकेतिक चिन्ह (Road Signages) सही स्थानों पर स्थापित कराने एवं उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    इस बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, NHAI एवं NH333A के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।

*डी॰पी॰आर॰ओ॰*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय, शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति : 337 दिनांक 27.06.2026 *******जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित****** आज दिनांक 27.06.2026 को जिला पदाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने आवश्यकतानुसार NHAI द्वारा Lay By (भारी वाहनों के सुरक्षित पार्किंग स्थल) का निर्माण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि भारी वाहनों के सुरक्षित ठहराव की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके। उन्होंने NHAI एवं NH-333A के हाईवे स्ट्रेच पर अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी द्वारा दोनों नगर परिषदो शेखपुरा एवं बरबीघा में नियमित रूप से चलाए गये "अतिक्रमण हटाओ अभियान" के परिणामों का जिक्र करते हुये प्रसन्नता जाहिर की। जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि सर्विलांस टीम लगातार राष्ट्रीय राजमार्गों पर भ्रमणशील रहकर वाहनों की VLTD ( व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) सहित अन्य सड़क सुरक्षा मानकों की नियमित जांच करेगी तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने सार्वजनिक सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे पर आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा संबंधी सांकेतिक चिन्ह (Road Signages) सही स्थानों पर स्थापित कराने एवं उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, NHAI एवं NH333A के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 27, 2026