लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता विधायक ड़ॉ लालाराम बैरवा ने किया मतदान
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। नगर पालिका शाहपुरा के पार्षद चुनाव के तहत आज शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मतदान केंद्र पहुंचकर राष्ट्रहित एवं लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मतदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के समस्त देवतुल्य मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। अपने मत का प्रयोग कर हम लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदारी के साथ मतदान करने का आह्वान किया।
डॉ. लालाराम बैरवा
विधायक, शाहपुरा-बनेड़ा