मटुनिया में राजमिस्त्री सम्मेलन, निर्माण तकनीक की दी जानकारी
महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी मंडल भीलवाड़ा मटुनिया में NIRMAX Cement के डिस्ट्रीब्यूटर दीपक तुर्किया के तत्वावधान में मटुनिया में राजमिस्त्री सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में तकनीकी अधिकारी कुशल सिंह ने राजमिस्त्रियों को NIRMAX Cement की गुणवत्ता एवं विशेषताओं के साथ Micro Fiber के उपयोग और तकनीकी लाभों की जानकारी दी।
इस दौरान क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी छत्रपति शर्मा ओर ,सेल्स ऑफिसर हिमांशु गोलेछा भी मौजूद रहे। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग पर जोर दिया। सम्मेलन में उपस्थित राजमिस्त्रियों ने निर्माण संबंधी तकनीकी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में रामलाल कुमावत ने सभी अतिथियों एवं राजमिस्त्रियों का आभार जताया।