*भादवी बीज पर बाबा रामदेव जन्मोत्सव की धूम, 12 को वाहन रैली, 13 को शोभायात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन*
*कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता*
*जयपुर//निंबाहेड़ा,* क्षेत्र में धार्मिक चेतना और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री बाबा रामदेव व्यायाम शाला एवं सेवा समिति (BRD Group) के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव बेहद हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
समिति द्वारा इस पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
*विशाल वाहन रैली - 12 सितंबर 2026, शनिवार, दोपहर 4:00 बजे से शहर में भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। सजे-धजे वाहन, भगवा ध्वज और बाबा रामदेवजी की झांकी के साथ पूरा शहर बाबामय हो जाएगा। यह रैली युवाओं में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देगी।
*भव्य शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन (मुख्य उत्सव) - 13 सितंबर 2026, रविवार:* भादवी बीज के पावन अवसर पर श्री बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव मुख्य समारोह आयोजित होगा। प्रातः *11:45 बजे* से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें व्यायामशाला के पहलवानों और युवाओं द्वारा हैरतअंगेज अखाड़ा प्रदर्शन - शारीरिक सौष्ठव व शस्त्र कला का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।
बाबा रामदेव व्यायाम शाला समिति की ओर से क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों से सपरिवार पधारने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी श्री बाबा रामदेव व्यायाम शाला सेवा समिति द्वारा दी गयी।