*दिन में परमात्मा की पूजा अर्चना, शाम ढलते ही गूंज रहे भक्ति के स्वर*
*पर्युषण के चौथे दिन अंगरचना में भगवान का फूलों से विशेष श्रृंगार*
*बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्युषण पर्व की आराधना*
भीलवाड़ा:निलेश कांठेड़ ( वरिष्ठ पत्रकार )11 सितम्बर पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आठ दिवसीय आराधना के तहत बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना के साथ प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है। दिन में भगवान की पूजा अचर्ना के तहत कार्यक्रम हो रहे है तो प्रतिदिन रात 8.15 बजे से उपासरे में भीलवाड़ा के प्रसिद्ध गायकों के द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
पर्युषण के चौथे दिन शुक्रवार को पक्षाल व केसर पुजा के लाभार्थी राजमल-मंजू, अमित-प्रियंका,निधि,पलक्ष सिन्दुरिया परिवार रहा। इसी तरह प्रातःकालीन आरती एवं मंगलदीपक लाभार्थी विजयसिंह ऋषभ कोठारी परिवार रहा। प्रातःकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती माता की आरती के लाभार्थी राहुलकुमार ऋतिक लोढ़ा परिवार रहा। भगवान की अंगरचना लाभार्थी घिसीबाई भंवरलाल, विमल भाई नागौत्रा (सोलंकी) परिवार रहा। संध्याकालीन आरती एवं मंगल दीपक लाभार्थी अशोककुमार आशीषकुमार खाब्या परिवार रहा। संध्याकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती माता की आरती के लाभार्थी सुरेन्द्र,सत्येन्द्र, सिद्धार्थ चौरड़िया परिवार रहा। परमात्मा की पूजा करने वाले बच्चों की प्रभावना के लाभार्थी प्रेमचंद गुगलिया परिवार रहा। अंगरचना में भगवान का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। अंगरचना बनाने में सहयोग संजय लोढ़ा, जितेन्द्र आंचलिया, दिनेश गोलेछा, साक्षी आंचलिया,संयम कर्णावट, खुशी मेहता, अरिहन्त गोलेछा आदि का रहा।
पर्युषण के तीसरे दिन गुरूवार रात में भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान की भक्ति की। मंगलाचरण से भक्ति संध्या का आगाज करते हुए संगीतकार संजय भाणावत ने भक्ति की है रात, छाए काली घटाए तो क्या, खुशिया पता पूछती मेरा ढूंढ़ती है घर, नाकोड़ा के पारस नाथ, पलके ही पलके हम बिछाएंगे, ओ तारण हारे नाकोड़ा वाले, साथी हमारा कौन बनेगा जैसे भजनो की प्रस्तुति देकर भक्तों कोभाव विभोर कर दिया। गोविन्द गुरावा ने पद्मावती मैया पधारो आंगणे, नाकोड़ा के भेरू दादा, परमात्मा बनी जासे म्हारी आत्मा भजन गाये। चढ़ावे एवं मंच संचालन कुलदीप गुगलिया ने किया। शनिवार को भगवान के जन्मकल्याणक के अवसर पर भव्य चौदह स्वप्न का भक्तिमय कार्यक्रम होगा।
श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष बाफना ने बताया कि पर्युषण महापर्व में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से मंदिर में पक्षाल एवं केसर पूजा एवं परमात्मा की अंगरचना की जा रही है। प्रातःकालीन आरती सुबह 9 बजे से एवं संध्याकालीन आरती रात 8 बजे हो रही है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से पर्युषण पर्व में हो रहे कार्यक्रमों में शामिल होकर कर्मो की निर्जरा करने एवं भक्ति का आनंद लेने का आग्रह किया है।