*पीएमओ डॉ नरेंद्र चौधरी के अथक प्रयासों से उप जिला अस्पताल बायतु में हीमोडायलिसिस की सुविधा प्रारंभ
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
बायतु-अस्पताल प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी ने बताया कि अब
किडनी रोगियों को बायतु से बाहर अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा।
किडनी रोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए यह सुविधा प्रारंभ हुई ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। ट्रांसपोर्टेशन एवं समय की बचत के साथ घर के पास ही ग्रामीण क्षेत्र में मिलेगी यह अत्याधुनिक सुविधा
एवं साथ ही अनुभवी चिकित्सक एवं प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा जो नियमित किडनी रोगियों की देखभाल करेगा
जहां मिलेगा स्वच्छ वातावरण एवं भरोसेमंद सेवा
हीमोडायलिसिस की सुविधा प्रारंभ होने से बायतु एवं आसपास के क्षेत्र में इसकी काफी सराहना हो रही है।
Bhilwara, Bhilwara | Sep 13, 2026