देवनारायण भगवान के प्रिय लीला घोड़े के जन्मोत्सव को लेकर पालना जी में तैयारियां तेज
मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर राजस्थान गुर्जर महासभा की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
महेश कुमार बिड़ला
मीडिया प्रभारी, मांडल, भीलवाड़ा
भीलवाड़ा। भगवान श्री देवनारायण के प्रिय लीला घोड़े के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले धार्मिक मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 10 सितंबर को नेशनल हाईवे स्थित पालना जी देवनारायण मंदिर, पांसल के बीड़ा में राजस्थान गुर्जर महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष मोहन जी सराधना ने की। बैठक में आगामी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा मेले को भव्य, सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए। साथ ही मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी ने आपसी समन्वय से कार्य करने का संकल्प लिया।
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से आवश्यक अनुमति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए लिखित में आवेदन भी प्रस्तुत किया गया, ताकि मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में राजस्थान गुर्जर महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर, हर्षल, गोपाल गुर्जर, महामंत्री ललित, राजेश मेजा, रामस्वरूप कोली, सुखलाल, ललू, भेरू भोपा, शंकर, भेरूलाल भड़ाणा, अर्जुन मालोला, जमनालाल मेजा, गुलाब जोधड़ास, काना, भगवान, दिनेश मांडल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने आगामी 17 सितंबर के लीला घोड़े के जन्मोत्सव मेले को श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता के साथ भव्य रूप देने का आह्वान किया। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और भगवान श्री देवनारायण के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।