☀️ हर घर सौर ऊर्जा की ओर! प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा।
📍 उप विकास आयुक्त, जहानाबाद श्री आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
📊 जिले की अद्यतन प्रगति:
✅ कुल प्राप्त आवेदन: 5,203
✅ सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पूर्ण: 277
✅ वेंडर एग्रीमेंट अपलोड: 813
✅ लंबित इंस्टॉलेशन: 25
✅ स्वीकृत ऋण, भुगतान लंबित: 64
✅ प्रक्रियाधीन ऋण आवेदन: 167
📌 प्रमुख निर्देश:
➤ 25 लंबित इंस्टॉलेशन दो दिनों में पूर्ण करें।
➤ स्वीकृत ऋणों की राशि एक सप्ताह में वितरित करें।
➤ शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं के साथ वेंडर एग्रीमेंट सुनिश्चित करें।
➤ दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान अधिकाधिक परिवारों को योजना से जोड़ें।
🌞 लक्ष्य—हर घर सौर ऊर्जा, बिजली बिल में बचत एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा!
#प्रधानमंत्रीसूर्यघरयोजना #सौरऊर्जा #मुफ्तबिजलीयोजना #जिलाप्रशासनजहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
5 views | Jehanabad, Bihar | Oct 15, 2026