बिहार की विकास यात्रा को नई गति: सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर ₹34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन एवं विकास योजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास व शुभारंभ कार्यक्रम का जहानाबाद में हुआ सीधा प्रसारण
बिहार सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 21 नवंबर 2026 को वैशाली में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन, जहानाबाद में किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पटना एवं वैशाली को जोड़ने वाले छह लेन के ग्रीनफील्ड ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन तथा लगभग ₹34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय विधायक, घोसी श्री ऋतुराज कुमार सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
जहानाबाद के लाभुकों को आवास की सौगात प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले के 25 लाभार्थियों को पूर्ण आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं, जहानाबाद जिले से लगभग 8,000 जीविका दीदियों ने वैशाली पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता की।
बिहार के विकास की प्रमुख पहलें कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, उद्योग एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित किया गया। इनमें 211 नए डिग्री कॉलेज, 700 सरकारी सेवाओं की उपलब्धता की पहल, 12 सैटेलाइट टाउनशिप, विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, इलेक्ट्रिक वाहन नीति, सेमीकंडक्टर नीति, AI नीति-2026, GCC नीति, ई-कैबिनेट प्रणाली, कृषि फीडर सोलराइजेशन तथा एक करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य जैसी महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। साथ ही सुशासन, निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पियूष, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित रहे।
#BiharDevelopment #ViksitBihar #NitishSetu #Jehanabad #बिहार_विकास जिला_प्रशासन_जहानाबाद सुशासन महिला_सशक्तीकरण