🚧 राज्यस्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियों को मिली गति!
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सड़कों की मरम्मति एवं संधारण का कार्य शुरू
राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर जिले में सड़कों की मरम्मति एवं रखरखाव का कार्य तेज कर दिया गया है।
🔹 ऐरकी में सड़क मरम्मति का कार्य आज 21 नवंबर से शुरू।
🔹 कारगिल चौक से गांधी मैदान तक सड़क एवं फ्लैंक की मरम्मति के निर्देश।
🔹 गांधी मैदान के आसपास संपर्क पथों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर।
🔹 ऐरकी में नाली निर्माण का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है, ताकि राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों एवं आगंतुकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बेहतर सड़कें, बेहतर व्यवस्था — भव्य आयोजन की ओर जहानाबाद!
#राज्यस्तरीय_युवा_महोत्सव2026 #Jehanabad #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #विकास_कार्य #सुशासन