🎭 राज्य स्तरीय युवा उत्सव–2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सभी कोषांगों को समयबद्ध तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश
📍 समाहरणालय, जहानाबाद
राज्य स्तरीय युवा उत्सव–2026 के भव्य, सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड़ वाई भूटिया की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के नोडल एवं सहयोगी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
📅 आयोजन की तिथि: 05, 06 एवं 07 दिसंबर 2026
📍 आयोजन स्थल: गांधी मैदान, अब्दुलबारी नगर भवन एवं खेल भवन, जहानाबाद।
इस राज्यस्तरीय आयोजन में बिहार के सभी जिलों से चयनित लगभग 2,800 युवा प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
बैठक में प्रतिभागियों के आवासन, भोजन, परिवहन, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, मंच निर्माण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा प्रतिभागियों एवं अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा राज्यस्तरीय मंच, जहानाबाद बनेगा युवा उत्सव की भव्य मेजबानी का केंद्र!
#राज्यस्तरीययुवाउत्सव2026 #YouthFestival2026 #Jehanabad #युवा_शक्ति #युवा_उत्सव जिला_प्रशासन_जहानाबाद बिहार