सोरांव: नवाबगंज इलाके में तालाब में बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
नवाबगंज थाना क्षेत्र लालगोपालगंज क्षेत्र में हनुमान चौराहे के पास नगर पंचायत कार्यालय के पीछे तालाब में एक बच्ची का शव मिला है।परिजनों के अनुसार बच्ची सोमवार की दोपहर अपनी मां के साथ बाजार गई थी । और चौराहे से वह गुम हो गई ।परिजनों ने चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।