कनवास: धूलेट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, चित्र पर दीप जलाकर अर्पित किए पुष्प
Kanwas, Kota | Sep 26, 2026 कनवास के धूलेट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर मनाई गई। शनिवार शाम करीब 4 बजे ईश्वर सेन ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्तताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, शुचिता और सिद्धांतनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण बताया