उज्जैन: दीपावली पर प्रदूषण पर MP पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की पैनी नजर, 7 दिन पहले और बाद तक होगी हवा व ध्वनि की विशेष मॉनिटरिंग
दीपावली पर्व पर पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण का सटीक आकलन करने के लिए मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। क्षेत्रीय अधिकारी अतुल कोटिया के अनुसार, उज्जैन शहर में स्थापित स्थायी ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के अतिरिक्त दीपावली के 7 दिन पहले से लेकर 7 दिन बाद तक दो नए विशेष निगरानी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के दो प्रमुख स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की सघन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एच.एस. शर्मा के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की विशेष टीम 14 दिनों तक निरंतर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) और ध्वनि स्तर के सैंपल लेकर डेटा रिकॉर्ड करेगी।
#UjjainNews #MPPCB #DiwaliPollution #AirQualityIndex #SoundPollution